फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five construction building seal

पांच निर्माणाधीन भवन सील

Sat, 23 Jan 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, भीमताल (नैनीताल)। Updated Sat, 23 Jan 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन

झील विकास प्राधिकरण ने नगर क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण कार्यों पर सख्ती बरतते हुए अवैध रूप से कराए जा रहे निर्माण कार्यों को सील कर दिया। एक होटल के नक्शे को निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध रूप से निर्माण करा रहे लोगों में हड़कंप मचा है।

विज्ञापन


प्राधिकरण सचिव श्रीष कुमार ने बताया प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि नगर के तल्लीताल, मल्लीताल, भक्त्यूड़ा, जून स्टेट और विकास भवन क्षेत्र में अवैध रूप से भवन निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने उक्त स्थानों पर पहुंचकर पांच निर्माणाधीन भवनों को सील कर दिया।
विज्ञापन


प्राधिकरण सचिव ने बताया कि प्राधिकरण कार्यालय के समीप ही स्थित एक व्यक्ति ने आवासीय भवन का नक्शा स्वीकृत कराया था लेकिन बाद में उसने आवासीय भवन के बजाए मौके पर व्यावसायिक भवन खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि उक्त भवन का नक्शा निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण सचिव ने कहा कि बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए भवन निर्माण कार्य किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से अवैध रूप से निर्माण करा रहे लोगों मेें हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed