फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five arrested.

कालाढूंगी में हुई टैक्सी लूट का पुलिस ने किया खुलासा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Five arrested.
हल्द्वानी, कोतवाली में कालाढुंगी में हुई लुट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हरिद्वार से नैनीताल के लिए बुकिंग कर लाई गई कार को यूपी के बदमाशों ने शनिवार की रात कालाढूंगी क्षेत्र में लूट लिया। उन्होंने चालक पर फायर भी किया लेकिन भागने से वह बाल-बाल बच गया। हालांकि बदमाशों की चालाकी अधिक देर तक नहीं चली और पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही पांच लुटेरों को हल्द्वानी के अलंकार होटल से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटी गई कार, नगदी और दो तमंचे बरामद किए हैं। घटना का खुलासा करने वाली टीम को महानिरीक्षक कुमाऊं ने 5000 और एसएसपी ने 2500 रुपये इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन

पाटी (चंपावत) निवासी नारायण सिंह ने कालाढूंगी पुलिस को सौंपी तहरीर कहा था कि वह 24 अप्रैल रात 8:30 बजे अपनी टैक्सी संख्या न0 यूके 08 टीए 7527 से पांच यात्रियों को कचहरी रोशनाबाद हरिद्वार से नैनीताल के लिए चला था। रात करीब साढ़े 11 बजे बजे कालाढूंगी तिराहे से आठ किलोमीटर दूर जैसे ही वह नैनीताल की ओर गया तो टैक्सी सवार दो लोगों ने पेशाब करने के लिए गाड़ी को रुकवा दिया। गाड़ी रुकने पर दो रस्सी से उसे पीछे से बांधने लगे। अन्य ने पर्स, मोबाइल छीन लिया। उस पर तमंचे से पहला फायर किया जो मिस हो गया। वह दो युवकों को धक्का देकर जंगल को भागने लगा। तभी पीछे से इन लोगों ने फायर कर दिया। गोली लगने से वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच में एसएसपी ने एसओजी समेत पुलिस की छह टीमों को खुलासे के लिए लगाया। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने लूट का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने गाड़ी में लगे जीपीएस की मदद से लूट के पांच आरोपियों को रविवार को अलंकार होटल हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम टेक चंद्र निवासी भूड़ा थाना हजरतनगर गढी मुरादाबाद, सोनू निवासी उदयपुरी दिलारी मुरादाबाद, सचिन सागर निवासी मोतीनगर संभल, अरविंद निवासी दिलारी मुरादाबाद और रंजीत निवासी टांडा रामपुर बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से 15800 रुपये नकद, लूटी गई कार और दो तंमचे, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पकड़ने वाली टीम में एसओ दिनेश नाथ महंत, एसआई भूपाल राम, गगनदीप सिंह, जगवीर सिंह, मोहन चंद्र, चंद्र प्रकाश, अमित देवरानी, एसओजी से वीरेंद्र चौहान, कुंदन कठायत और अमित देवरानी शामिल रहे।

पुलिस नहीं पकड़ती तो आज लूटते अनाज का ट्रक
हल्द्वानी। कार लूट के पांच आरोपी रविवार रात को गेहूं के ट्रक के लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी लूटी गई कार का प्रयोग गेहूं का ट्रक लूटने के लिए करने वाले थे। रविवार रात को इनकी योजना गेहूं का ट्रक लूटने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed