{"_id":"652ce15d1fb456ba2d0afbf7","slug":"fish-seller-shot-under-suspicious-circumstances-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-1197-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: मछली विक्रेता को संदिग्ध हालात में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: मछली विक्रेता को संदिग्ध हालात में लगी गोली
Mon, 16 Oct 2023 12:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:38 PM IST
विज्ञापन
घायल को रामनगर अस्पताल में लेकर पहुंचे लोग। संवाद
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली क्षेत्र में पुरानी आबकारी कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे एक युवक को रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे काशीपुर रेफर कर दिया। वहीं सीओ का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
काशीपुर के बांसफोड़ान निवासी अब्दुल कादिर (28) पुत्र शफीक अहमद रामनगर मीट मार्केट में मछली विक्रेता है। वह पुरानी आबकारी कॉलाेनी बंबाघेर में रिश्तेदार के मकान में अकेले किराए पर रहता है।
सुबह करीब 11 बजे वह अपने कमरे में था तभी अचानक उसे गोली लग गई। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने उसे रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंचे और उसे काशीपुर के मानपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर नहीं मिला खून और हथियार : पुलिस
रामनगर। युवक को गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब लोग उसे अस्पताल लेकर चले गए थे। एसआई मो. युनूस ने बताया कि जांच में पता चला कि अब्दुल कादिर को गोली लगने की आवाज आसपास के लोगों ने नहीं सुनी। कहा कि बाएं कंधे में गोली फंस गई है जिस पर उसे काशीपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को घर पर खून नहीं मिला और ना ही कोई हथियार मिला। संवाद
सीओ बलजीत सिंह भाकुनी का कहना है कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। युवक के होश में आने पर ही सही घटना का पता चल पाएगा। घायल के परिजनों का कहना है कि वह तनाव में था और उसने खुद को गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।