फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   First sailing took seven rounds, CM blesses bride and groom, UP officials also joined

पहले नौकायन फिर लिए सात फेरे, सीएम ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद, यूपी के अफसर भी हुए शामिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
First sailing took seven rounds, CM blesses bride and groom, UP officials also joined
भीमताल (नैनीताल)। यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और विख्यात लोकगायिका मालिनी अवस्थी के बेटे अद्वितीय की शादी रविवार को नौकुचियाताल के लेक रिजॉर्ट में धूमधाम से हुई। वर-वधू नाव में सवार होकर कार्यक्रम स्थल तक गए और सात फेरे लिए। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। वह यहां 40 मिनट तक रहे।
विज्ञापन

झील किनारे और हरे-भरे जंगल के बीच स्थित इस रिजॉर्ट में वीवीआईपी होती रही हैं। रविवार को भी यहां दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्य सचिव ओम प्रकाश और यूपी के कई अफसर भी पहुंचे। इससे पहले सीएम को हेलिकॉप्टर जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में उतरा। कमिश्नर अरविंद हयांकी, डीएम सविन बंसल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रकाश भट्ट मनोज, मनोज साह, प्रदीप पाठक, राजेश नेगी, महेंद्र वर्मा, अनिल चनौतिया, दिनेश सांगुड़ी, ब्लॉक प्रमुख आशा रानी आदि ने उनकी अगवानी की।
विज्ञापन

कैप्टन जयेंद्र मिश्रा की बेटी से हुई शादी
अद्वितीय अवस्थी की शादी कैप्टन जयेंद्र मिश्रा की बेटी गायत्री मिश्रा के साथ हुई है। कैप्टन जयेंद्र मिश्रा मूलरूप से लखनऊ निवासी हैं लेकिन वह 1997 से भीमताल के सांगुड़ीगांव में रह रहे हैं। गायत्री मिश्रा सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। रविवार की शाम सांगुड़ीगांव में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के सामने रखीं समस्याएं
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल, रामगढ़, पदमपुरी, ओखलकांडा के अस्पतालों में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की। पर्वतीय क्षेत्रों में 25 सालों से कब्जे की भूमि पर रह रहे लोगों के मकानों और दुकानों को तोड़ने के आदेश पर रोक लगाने, पतलोट और दोषापानी डिग्री कॉलेज में पीजी कक्षाएं संचालित करने, खनस्यू तहसील में रिक्त पदों को भरने, रामगढ़, भीमताल में उप तहसील खोलने, भीमताल डैम को जीर्णोद्धार, लंबित मोटर मार्गों को स्वीकृति, अमृतपुर से जमरानी मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग भी की। पूर्व जिला मंत्री दिनेश सांगुड़ी ने सीएम से पर्वतीय क्षेत्रों में आवासीय भवन मानचित्र स्वीकृत करने के लिए पार्किंग की बाध्यता खत्म करने, स्थानीय लोगों को मानचित्र स्वीकृति में भवन निर्माण को छूट देने मास्टर प्लान में संशोधन कर नया महायोजना बनाने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने कमलताल का सौंदर्यीकरण करने और नौकुचियाताल में स्थित हैलीपैड को सही कराकर की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed