फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Firing took place between two groups in a fight for supremacy in haldwani

Haldwani News: दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हुआ गोलीकांड, फायरिंग से गूंज उठा इलाका; वीडियो वायरल

Tue, 24 Jun 2025 11:19 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Jun 2025 11:19 AM IST
सार

पॉश इलाके में बिरला स्कूल के निकट सोमवार रात आठ बजे फायरिंग और हमले की घटना दोनों गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हुई। चर्चा तो यहां तक है कि घायल हुए युवक खुद ही दूसरे पक्ष के युवकों से निपटने के लिए निकले थे।

विज्ञापन
Firing took place between two groups in a fight for supremacy in haldwani
गोली लगने से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी के पॉश इलाके में बिरला स्कूल के निकट सोमवार रात आठ बजे फायरिंग और हमले की घटना दोनों गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हुई। चर्चा तो यहां तक है कि घायल हुए युवक खुद ही दूसरे पक्ष के युवकों से निपटने के लिए निकले थे।

विज्ञापन

करीब चार वर्षों की इस दुश्मनी में दोनों पक्षों में चार-पांच बार टकराव हो चुके हैं। सोमवार के हमले में शामिल आरोपियों में शामिल कोई हिस्ट्रीशीटर है तो कोई बड़ा बदमाश। रात को हमलावरों ने जब कार सवारों को रोककर ईंट-पत्थर चलाना शुरू किए तो आसपास से गुजर रहे लोग वहीं के वहीं रुक गए। साथ ही बचाव में आड़ लेने का प्रयास किया। 20 से 25 लड़कों की फौज ने पूरे क्षेत्र के माहौल को दहशत में डाल दिया। एक फायर हवा में किया, ताकि लोग डर जाएं। फिर दो गोलियां भाष्कर की कमर और पैर में मारीं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: कार सवार युवकों पर चलाईं गोलियां, ईंट से हमला कर दो का सिर फोड़ा; कार भी क्षतिग्रस्त की; एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। हमलावर जब वहां से हटे तब जाकर घायलों को अस्पताल ले जाया जा सका। इसके बाद भी चौराहों पर एक घंटे तक घटना की चर्चा होती रही। बिरला स्कूल के पास ही कई प्रतिष्ठित कालोनियां भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed