फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Bullets fired on youths travelling in car in haldwani

Haldwani: कार सवार युवकों पर चलाईं गोलियां, ईंट से हमला कर दो का सिर फोड़ा; कार भी क्षतिग्रस्त की; एक गंभीर

Tue, 24 Jun 2025 10:03 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Jun 2025 10:03 AM IST
सार

बिड़ला स्कूल के पास सोमवार रात आठ बजे 20 से ज्यादा युवाओं ने कार सवार युवकों पर हमला कर दिया। कार से बाहर निकलते ही एक युवक को दो गोली मार दीं जबकि दो युवकों को ईंट से वार कर घायल कर दिया। हमलावरों ने कार भी क्षतिग्रस्त कर दी।

विज्ञापन
Bullets fired on youths travelling in car in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी के टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित बिड़ला स्कूल के पास सोमवार रात आठ बजे 20 से ज्यादा युवाओं ने कार सवार युवकों पर हमला कर दिया। कार से बाहर निकलते ही एक युवक को दो गोली मार दीं जबकि दो युवकों को ईंट से वार कर घायल कर दिया। हमलावरों ने कार भी क्षतिग्रस्त कर दी। घायलों को एसटीएच लाया गया, गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना का कारण रंजिश बताया जा रहा है।

विज्ञापन


हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी हरीश मेहरा, भाष्कर बोरा, गणेश दरम्वाल और पंचायतघर निवासी नीरज भगत कार में सवार होकर बिड़ला स्कूल, छड़ायल होते हुए मुखानी जा रहे थे। बिड़ला स्कूल के पास अचानक बाइक सवार दो युवक आए और कार को रोका। जैसे ही चारों युवक बाहर निकले, वहां छिपे 20 से 25 और युवक आ धमके। सभी ने चारों पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नीरज भगत तो किसी तरह जान बचाकर भाग निकला लेकिन हमलावरों ने हरीश, भाष्कर और गणेश को जमकर पीटा।
विज्ञापन


हमलावरों ने तीन गोलियां दाग दीं, इनमें एक गोली भाष्कर की कमर में और दूसरी पैर पर जा लगी। ईंट से किए हमले में गणेश और हरीश घायल हो गए। आरोपियों ने कार के शीशे और दरवाजों की विंडो स्क्रीन तोड़ दी। हमलावरों के भागने के बाद वहां आसपास के लोग जुट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एसटीएच में दाखिल कराया। वारदात के बाद एसटीएच में घायलों के परिवार वाले और दोस्तों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि अस्पताल में पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। इसलिए किसी को घायलों से मिलने नहीं दिया गया। हालत गंभीर होने पर भाष्कर को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर पर लगा है आरोप
घटना के बाद अस्पताल आए घायलों के साथियों ने बताया कि इस घटना में दूसरे पक्ष में एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उस पर पहले कई मिलकर आरोपी ने हमला किया है। कोतवाल राजेश कुमार यादव के साथ ही पुलिस टीमों ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी। कोतवाल ने बताया कि एक आरोपी हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। सबकी कुंडली खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। कुछ नाम पुलिस को मिले हैं।


यह घटना रंजिश में हुई है। कुछ युवकों ने कार सवारों पर हमला किया। एक युवक को गोली लगी है जबकि दो को चोटें आई हैं। तहरीर नहीं मिली है लेकिन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
-प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed