फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Firing at a taxi stand in gang war

गैंगवार में टैक्सी स्टैंड में फायरिंग

Sat, 28 May 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 28 May 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन

हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी के पास टैक्सी स्टैंड पर एक गैंग के युवकों ने गैंगस्टर के आरोपी पर फायरिंग कर दी। घटना के दौरान समीप खड़ा सिपाही और गैंगस्टर का आरोपी बच निकला। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है। घटना का कारण रंजिश और वर्चस्व के लिए संघर्ष बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


सुभाष नगर निवासी मनीष मटियानी शुक्रवार दोपहर भोटिया पड़ाव टैक्सी स्टैंड पर चालकों से बातचीत कर रहा था। इसी समय चार युवक  मौके पर पहुंचे। उन्होंने मनीष से हेमंत थापा का हाथ तोड़ने का कारण पूछा। कहासुनी के बाद एक युवक ने मनीष पर गोली चलाई लेकिन वह बच निकला।  लोगों का कहना था कि एक सिपाही भी मौके पर था लेकिन वह भी भाग निकला।
विज्ञापन


गोली की आवाज से टैक्सी स्टैंड में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल आर एस मेहता  मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश की।  पुलिस ने तीन युवकों को भागते समय पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में बैलाजाली लॉज निवासी सुमित बिष्ट, रवि आर्या और सोनू घिंडियाल शामिल हैं। पुलिस ने तीनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बारे में चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि मुकदमे के वादी मनीष मटियानी के खिलाफ भी  गैंगेस्टर सहित छह मुकदमे दर्ज हैं। कुछ दिन पहले वह जमानत पर छूटकर आया है।


मनीष और हृयदेश गैंग के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। घटना के पीछे वर्चस्व के लिए संघर्ष बताया जा रहा है। आरोप है कि हमले से पहले मनीष और उसके साथियों ने हेमंत का हाथ तोड़ दिया था और एक दिन पहले भी बैलाजाली लॉज निवासी सुमित बिष्ट के भाई शशि को आवास विकास में पीट दिया था। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि मनीष के खिलाफ भी हेमंत थापा पर हमला करने का आरोप है। इस मामले में  लिखित शिकायत आने के बाद उसके  खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed