फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fireman killed, two injured when car collided with divider

कार डिवाइडर से टकराई फायरमैन की मौत दो घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fireman killed, two injured when car collided with divider
हल्द्वानी। मंडी बाईपास पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर के बीचोबीच पेड़ से टकरा गई। कार में सवार फायरमैन की मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी और सीओ ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता बिछुवा निवासी नितिन सिंह राणा (32) पुत्र अरविंद सिंह फायर स्टेशन हल्द्वानी में तैनात था। फायरमैन के बैरक में मिलने के लिए उसके दो रिश्तेदार कार से आए थे। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे नितिन विभाग की डाक लेने के लिए एसएसपी कैंप कार्यालय जा रहा था। इस बीच रिश्तेदारों के कहने पर फायरमैन उनकी कार में सवार हो गया। फायर ब्रिगेड कार्यालय से आगे घुमावदार मोड़ की तरफ कार जा रही थी। इस बीच चालक नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बीचोबीच पेड़ से टकरा गई। कार (यूके 06एएम 9405) में सवार तीनों लोग घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद विभाग के अन्य जवान मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों ने देखने के बाद फायरमैन नितीन राणा को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायल साथियों रिशू और अनुराग सिंह को पुलिस ने एसटीएच में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी हरबंश सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी और कोतवाल हरेंद्र चौधरी मौके पर पहुुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना करने के बाद अग्निशमन अधिकारी से घटना के बाबत पूछताछ की। पता चला कि नितिन के रिश्तेदार ऊधमसिंह नगर जिले के ढिडोरा नानकमत्ता निवासी रिशु सिंह और खेड़ा नानकमत्ता निवासी अनुराग दोनों आईआरबी बैलपड़ाव में आयोजित पुुलिस भर्ती में भाग लेने आए थे। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed