फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Firecrackers worth 15 crores were bought on the first day of Diwali

दिवाली के पहले दिन ही खरीद डाले 15 करोड़ के पटाखे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Firecrackers worth 15 crores were bought on the first day of Diwali
हल्द्वानी में दीपावली के अवसर पर पटाखा बाजार में खरीदारी करते लोग। अमर उजाला
हल्द्वानी। कोरोनाकाल के बाद पहली बार दीपावली पर पटाखा बाजार में खूब रौनक रही। इस बार पटाखा बाजार में आकर्षक डिजाइनों में नए पटाखे आए हैं। बुधवार को रामलीला मैदान, मुखानी, काठगोदाम, ऊंचापुल समेत शहर के तमाम बाजारों में पटाखों की दुकानों के आगे भारी भीड़ देखी गई। पटाखा कारोबारियों के मुताबिक दिवाली के पहले दिन ही करीब 15 करोड़ से भी अधिक का पटाखों का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में पटाखा बाजार में दुकान लगाए हेमंत साहू ने बताया कि एक घंटे तक चलने वाले शॉट के पटाखों की खूब डिमांड है। इसकी कीमत साढ़े आठ हजार रुपये है। इसके अलावा फुलझड़ी, स्काई शॉट, राकेट, अनार बम, चटाई, चखरी समेत अन्य पटाखों की खूब बिक्री हुई। पटाखों के थोक व्यवसायी विवेक कश्यप बताते हैं कि शहर में थोक व्यवसाय का काम 18 व्यापारी करते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed