फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Firecracker shops will not be set up in Haldwani market

हल्द्वानी में बड़ा फैसला: बाजार में नहीं लगेंगी पटाखों की दुकानें, अस्थायी दुकान के लाइसेंस के लिए आवेदन शुरू

Sun, 29 Oct 2023 09:48 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 29 Oct 2023 09:48 AM IST
सार

हल्द्वानी बाजार क्षेत्र में इस बार पटाखों की दुकान नहीं सजेंगी। हल्द्वानी में पटाखों की दुकान लगाने के लिए तीन सदस्यीय टीम जल्द ही स्थानों का निरीक्षण करेंगी। अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए भी आवेदन आने शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन
Firecracker shops will not be set up in Haldwani market
हल्द्वानी बाजार में नहीं लगेंगी पटाखों की दुकानें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामलीला मैदान हल्द्वानी और बाजार क्षेत्र में इस बार पटाखों की दुकान नहीं सजेंगी। हल्द्वानी में पटाखों की दुकान लगाने के लिए तीन सदस्यीय टीम जल्द ही स्थानों का निरीक्षण करेंगी। अस्थायी पटाखा लाइसेंस के लिए भी आवेदन आने शुरू हो गए हैं। अब तक नौ आवेदन सिटी मजिस्ट्रेट को मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


दिवाली के अवसर पर शहर में पटाखे की दुकानें लगती हैं। प्रशासन पटाखे की दुकान लगाने के लिए तीन दिन का अस्थायी लाइसेंस देता है। पिछले वर्ष रामलीला ग्राउंड में प्रशासन ने पटाखे की दुकान लगाने के लिए अनुमति दी थी। इसके विरोध में एक व्यक्ति पीआईएल लेकर हाईकोर्ट पहुंच गया था। इसके बाद प्रशासन ने रामलीला ग्राउंड में पटाखे की दुकान लगाने पर रोक लगा दी।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि पटाखे की दुकानों को बाजार में नहीं लगाया जाएगा। उनकी अध्यक्षता में एसडीएम और सीओ को शामिल कर बनाई कमेटी अगले सप्ताह पटाखे की दुकानों के लिए स्थान चिह्नित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed