{"_id":"0d57ffc01b768ccb0e9f9898dc15b721","slug":"fire-scorched-tapte-old-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग तापते वृद्धा झुलसी, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग तापते वृद्धा झुलसी, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sat, 23 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
जाड़े के चलते आग तापते समय वृद्धा के कपड़े में चिंगारी पकड़ने से झुलस गई। परिजनों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर जिले के सेमलपुरा बंगाली कालोनी पुलभट्टा निवासी चितरंजन की पत्नी शोभा (70) बृहस्पतिवार की शाम आग ताप रही थी। इस बीच आग से धीरे धीरे कपड़े को चपेट में ले लिया। परिजनों ने झुलसी वृद्धा को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं जहर खाने से बेहोश हुए युवक की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। 25 एकड़ झोपड़पट्टी लालकुआं निवासी विज्ञान सिंह के पुत्र राकेश ने बृहस्पतिवार को जहर खा लिया।
विज्ञापन
बेहोश होने पर परिजनों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।