{"_id":"670a22d2b73e33df3705674f","slug":"fire-in-milk-vehicle-moving-on-goulapul-haldwani-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Fire News: गौलापुल पर चलते दुग्ध वाहन में धधकी आग, चालक ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान; मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Fire News: गौलापुल पर चलते दुग्ध वाहन में धधकी आग, चालक ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान; मची अफरा-तफरी
Sat, 12 Oct 2024 12:48 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:48 PM IST
सार
टनकपुर से दुग्ध उत्पादों को डिलीवरी करके लौट रहे दुग्ध वाहन में शनिवार सुबह गौलापुर पर अचानक आग धधक उठी। गाड़ी चालक बनभूलपुरा निवासी भूरा ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
टनकपुर से दुग्ध उत्पादों को डिलीवरी करके लौट रहे दुग्ध वाहन में शनिवार सुबह गौलापुर पर अचानक आग धधक उठी। गाड़ी चालक बनभूलपुरा निवासी भूरा ने किसी तरह गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं हादसे के समय वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों में भी अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही किसी तरह का सड़क हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इंदिरा नगर निवासी भूरा टनकपुर से दुग्ध उत्पाद सप्लाई करके हल्द्वानी लौट रहा था। गौलापुल पर अचानक गाड़ी में आग की लपटें उठने लगीं। जानकारी के अनुसार हादसे के समय गाड़ी में दुग्ध उत्पाद रखने वाली प्लास्टिक की क्रेट (पेटियां) व अन्य सामान भरा हुआ था। चालक ने पुलिस को बताया कि गाड़ी में लगी आग में वाहन के साथ-साथ करीब 70-80 हजार रुपये की नगदी और एक मोबाइल भी जलकर राख हो गया। काठगोदाम एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया था। यातायात को सुचारू करा दिया गया है।
विज्ञापन