फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire department on alert to prevent fire incidents in Nainital

Nainital News: नैनीताल में अग्निकांड की घटनाएं रोकने के लिए दमकल विभाग अलर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fire department on alert to prevent fire incidents in Nainital
नैनीलाल। नैनीताल में सर्दी की शुरुआत के साथ अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। अग्निशमन विभाग की ओर से शहर के पुराने भवनों का सर्वे और अग्नि सुरक्षा के इंतजाम जांचे जा रहे हैं। विभाग ने खराब फायर हाइड्रेंट सही कराने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




नगर के मल्लीताल में पिछले महीने ओल्ड लंदन हाउस अग्निकांड में इमारत का बड़ा हिस्सा जलने के साथ बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था। तब भी मौके पर हाइड्रेंट से पानी नहीं आने का मुद्दा उठा था। जाड़े के मौसम में आग की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने शहर के पुराने व बहुमंजिला भवनों का सर्वे शुरू कर दिया है। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर नैनीताल शहर में बने पुराने भवनों व आग बुझाने में आने वाली दिक्कतों की पड़ताल की जा रही है। बिजली के मीटर पर ज्यादा लोड देने पर शॉर्ट सर्किट होता है। नैनीताल में ज्यादातर घटनाएं शॉर्ट-सर्किट के कारण होती हैं। उन्होंने लोगों से बिजली के मीटर पर क्षमता से ज्यादा लोड नहीं डालने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन




खराब हाइड्रेंट ठीक कराने की मांग

नगर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रशासन ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए हैं लेकिन नगर को अग्निकांड से बचाने के लिए नए इंतजाम नहीं किए है। हालांकि दीर्घकालिक योजना के तहत हाइड्रेंट के लिए अलग लाइन डालने का कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed