फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire department on alert to prevent accidents on Diwali

Nainital News: दीपावली पर हादसे रोकने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट

Sun, 19 Oct 2025 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 19 Oct 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Fire department on alert to prevent accidents on Diwali
नैनीताल। दीपावली के चलते नैनीताल, भीमताल व भवाली में दमकल की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। विभाग की ओर से सुरक्षा के लिए भवाली में एक नया और भीमताल में तीन नए फायर हाइड्रेंट स्थापित कर दिए हैं। वहीं चार फायर टेंडरों को पटाखों के बाजार में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


नैनीताल, भवाली, भीमताल क्षेत्र में पटाखों की दुकानें लग चुकी हैं। इसके बाद से दमकल विभाग की जिम्मेदारी बढ़ गई है। विभाग ने क्षेत्र में सुरक्षा के लिए इंतजाम जुटा लिए हैं। एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नैनीताल में जल संस्थान के साथ फायर हाइड्रेंट की जांच की जा चुकी है। वहीं भवाली रोडवेज स्टेशन पर एक नया फायर हाइड्रेंट लगाया गया है। भीमताल में नौकुचियाताल मार्ग और ब्लॉक में दो नए फायर हाइड्रेंट लगाए गए हैं। इसके अलावा नैनीताल में पटाखों की दुकानों के पास दो फायर टेंडर, एक फायर टेंडर भवाली व एक फायर टेंडर भीमताल में तैनात किया गया है। वहीं एक पांच हजार लीटर का फायर टेंडर दमकल कार्यालय नैनीताल में बैकअप के रूप में तैनात किया गया है। संवाद
विज्ञापन


कबाड़ कारोबारियों व रेस्टोरेंट संचालकों समेत सात को नोटिस
नैनीताल। एफएसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि दीपावली के चलते क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नैनीताल व भवाली में कबाड़ के गोदामों में कबाड़ का ढेर मिला जबकि रेस्टोरेंट में भी सुरक्षा इंतजामों में कमी पाई गई। इस पर सात कबाड़ कारोबारियों व रेस्टोंरेंट संचालकों को नोटिस देकर व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। वहीं पटाखों की दुकान लगाने वालों को अग्निशामक यंत्र, रेत व पानी दुकानों के बाहर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed