फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire breaks out in the servant quarters of a gas warehouse, four injured

Nainital News: गैस गोदाम के सर्वेंट क्वार्टर में लगी आग, चार झुलसे

Thu, 28 May 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 28 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in the servant quarters of a gas warehouse, four injured
किच्छा। देर रात देवरिया में गैस गोदाम के सर्वेंट क्वार्टर में खाना बनाने के दाैरान गैस लीक होने से आग लग गई। आग से दंपती व उनके पुत्र सहित एजेंसी का एक कर्मचारी झुलस गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाया। सभी को हल्द्वानी रेफर किया गया है।
विज्ञापन




देवरिया के नालंदा रोड पर गोल्ज्यू मंदिर के ठीक सामने शिव शक्ति गैस एजेंसी है। वहां से भारत कंपनी की गैस को सिडकुल में सप्लाई होता है। गैस गोदाम के गेट के पास बने मकान के दूसरे मंजिल पर कंपनी के कर्मचारी मुनीश (36) की पत्नी बुधवार की रात आठ बजे खाना बना रही थी कि अचानक गैस लीक होने से आग लग गई।
विज्ञापन

आग की चपेट में आने से मुनीश, उसकी पत्नी अन्नू, बेटा प्रिंस (10) चीखने लगे तो उनको बचाने के लिए कंपनी के गेट पर खड़े कर्मचारी संजीव मिश्रा वहां पहुंचे जिससे वह भी झुलस गए। घटना की जानकारी पर कोतवाली से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी घटना की आशंका में टीम ने रुद्रपुर से एक अन्य दमकल भी मौके पर बुलवा लिया। टीम ने चारों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भिजवाया। वहां तैनात डा. इकरार अहमद ने बताया कि मुनीश लगभग 70 प्रतिशत झुलस हुआ आया है। डाक्टरों ने सभी घायलों की हालत को देखते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है।

पांच किलो के सिलिंडर में लगी थी आग



किच्छा। फायर विभाग के मदन सिंह ने बताया कि जिस समय वह मौके पर पहुंचे तो आग पांच किलो के छोटे सिलिंडर में लगी थी। घटना के समय काफी मात्रा में गोदाम में सिलिंडर थे जो टीम की सतर्कता से बच गए। वहां कितने सिलिंडर थे इसका पता नहीं लग सका है। टीम ने लीक हुए सिलिंडर को दूर खेतों में फेंक दिया। फायर टीम में मदन सिंह, भवान सिंह, प्रमोद सोन व संविदा चालक धीरज राणा के अलावा रुद्रपुर से गंभीर सैनी, नरेश कुमार,नवल प्रभात,गौरव सिंह,नीमा गाड़िया थे।


घटना के बाद मौके बड़ी संख्या में लोग हुए एकत्र



किच्छा। गैस गोदाम के पास आग की सूचना पर बड़ी संख्या में देवरिया समेत ग्राम चुकटी के लोग एकत्र हो गए। घटना के बाद से बिजली आपूर्ति भी ठप है। कर्मचारी मुनीश के कमरा में रखा सभी सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed