{"_id":"6a6f9fe48ee0d86d87066d7a","slug":"fire-breaks-out-at-liquor-shop-due-to-ac-blast-haldwani-news-c-418-1-ntl1004-8969-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: एसी में ब्लास्ट के कारण शराब की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: एसी में ब्लास्ट के कारण शराब की दुकान में लगी आग
Mon, 03 Aug 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो 02 अगस्त 02- रामनगर आग बुझाते अग्निशमन कर्मी।
रामनगर। रामनगर-काशीपुर मार्ग पर शिवलालपुर चुंगी स्थित इंपोर्टेड शराब की दुकान में रविवार को आग लग गई। फायर स्टेशन प्रभारी भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि दोपहर में शिवलालपुर चुंगी स्थित इंपोर्टेड शराब की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। इस पर फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में एसी से आग लगने की बात सामने आ रही है। बताया कि हालांकि वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, दुकान स्वामी राहुल सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एसी फटने से आग लग गई। कर्मचारी आशु ने उन्हें आग लगने की जानकारी दी। अग्निकांड में दुकान का इंटीरियर खराब होने के साथ शराब की कई बोतल टूट गईं। उन्होंने 10 से 12 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है।