Uttarakhand: बड़ा हादसा टला...रेस्टोरेंट में आग, देखते ही देखते चारों तरफ धुआं और लपटें; ग्राहकों में अफरातफरी
एमबीपीजी काॅलेज पास शनिवार शाम सात बजे ओलाइव लांज रेस्टोरेंट में आग लग गई। घटना से रेस्टोरेंट में अफरातफरी मच गई। इस बीच ग्राहकों ने बाहर भागकर जान बचाई। आग से तंदूर की भट्ठी, एसी समेत अन्य सामान जल गया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।
विस्तार
नैनीताल रोड स्थित एमबीपीजी काॅलेज पास शनिवार शाम सात बजे ओलाइव लांज रेस्टोरेंट में आग लग गई। घटना से रेस्टोरेंट में अफरातफरी मच गई। इस बीच ग्राहकों ने बाहर भागकर जान बचाई। आग से तंदूर की भट्ठी, एसी समेत अन्य सामान जल गया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।
नैनीताल रोड पर विपिन सनवाल ओलाइव लांज रेस्टोरेंट चलाते हैं। शाम के समय रेस्टोंरेंट में ग्राहक बैठे थे। इस बीच चिमनी से लगी आग रेस्टोरेंट के किचन तक पहुंच गई। इस अंदर मौजूद लोग जान बचाकर बाहर की ओर भागे। कर्मचारियों ने किसी तरह रेस्टोरेंट में मौजूद चार गैस सिलिंडर बाहर निकाले। सूचना के दस मिनट के अंदर दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गए।
एफएसओ मिंदर पाल सिंह ने कहा कि पानी की बौछार कर आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। आग से चिमनी, एसी, बिजली के तार और तंदूर की भट्ठी जल गई। घटना से नैनीताल हाईवे पर आधे घंटे के लिए यातयात प्रभावित रहा। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया वरना पास में मौजूद बैंक और किताबों की दुकान को भी नुकसान पहुंच सकता था।