फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fire breaks out again at Nainital Old London House Uttarakhand news in hindi

Nainital News: मल्लीताल के पास ओल्ड लंदन हाउस में फिर लगी आग, रात ढाई बजे मची अफरातफरी, सवा घंटे बाद पाया काबू

Tue, 21 Oct 2025 07:53 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 21 Oct 2025 07:53 AM IST
सार

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ओल्ड लंदन हाउस में देर रात आग लग गई। बीते 27 अगस्त को अग्निकांड के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी।
 

विज्ञापन
Fire breaks out again at Nainital Old London House Uttarakhand news in hindi
ओल्ड लंदन हाउस में फिर लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में फिर एक बार आग लगने से हड़कंप मच गई। रात ढाई बजे आग लगने से पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। इसी जगह अगस्त में ही आग लगने से 72 वर्षीय महिला की मौत हुई थी। अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की पड़ताल में जुटा हुआ है। 

विज्ञापन


बता दें कि नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में स्थित ओल्ड लंदन हाउस पर में बीते 27 अगस्त को अग्निकांड के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। अग्निशमन विभाग व प्रशासन आग लगने के कारण अब तक पता नहीं लगा पाए और ईधर उसी भवन के दूसरे किनारे कन्नौजिया फर्नीचर हाउस के प्रथम तल में भयानक आग लग गई।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड में दिवाली का जश्न: रोशनी से जगमग हुई देवभूमि, सियासी मेलजोल भी दिखा, उत्सव की देखें ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार ढाई बजे रात भवन में अचानक आग लग गई थी। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम भी फायर टेंडर लेकर मौके पर पहुंच गई। लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। एफएसओ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आग लगने से नुकसान व आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed