फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR against two power defaulters

दो बिजली बकाएदारों के खिलाफ एफआईआर

Fri, 06 Feb 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 06 Feb 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
FIR against two power defaulters

बकाया होने पर कनेक्शन काटने के बावजूद धड़ल्ले से चोरी की बिजली जला रहे दो बकाएदारों के खिलाफ जेई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीन उपभोक्ताओं ने कार्रवाई के डर से 80 हजार का बकाया जमा कर दिया। विभाग ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर 60 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए।

विज्ञापन


एसडीओ केके पंत, अवर अभियंता विनोद कुमार, विनोद चंद्र पाठक और आरएस बिष्ट के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बकाया वसूली को लेकर अभियान चलाया गया। टीम ने पांच हजार से अधिक के बकाएदारों के रामपुर रोड पर 15, कालाढूंगी रोड पर 10, उजाला नगर में 18 और बनभूलपुरा में 17 कनेक्शन काट दिए। पिछले सप्ताह भी बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए थे।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के कनेक्शन काटने के बाद बृहस्पतिवार को पांच लोग कनेक्शन जोड़कर चोरी की बिजली जला रहे थे। एसडीओ पंत ने बताया कि कार्रवाई के डर से देर शाम तीन बकाएदारों ने 80 हजार रुपए जमा कर दिए, जबकि 72 हजार के बकाएदार इरशाद अली और 38 हजार के बकाएदार मो. नईम के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में अवर अभियंता विनोद कुमार ने तहरीर दी है। दोनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत ने बताया कि चोरी से बिजली जला रहे पांचों उपभोक्ताओं के मीटर भी निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बकाया जमा करने वालों के कनेक्शन शीघ्र ही जोड़ दिए जाएंगे। अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed