फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR against two in Gurudas murder case

Nainital News: गुरुदास की हत्या मामले में दो के खिलाफ प्राथमिकी

Sun, 14 Jun 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 14 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
FIR against two in Gurudas murder case
रामनगर। पीरुमदारा के ग्राम करेलपुरी क्षेत्र में बीते दिनों हुई युवक की हत्या मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। करेलपुरी निवासी करमजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उनका पति गुरुदास (25) दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करता था। बुधवार को गांव का रहने वाला छिंदर नाम का युवक उसे छप्पर बनाने के काम के लिए साथ ले गया। जंगल में गांव का ही एक अन्य युवक परमजीत पहले से मौजूद था। आरोप लगाया कि वहां आरोपियों ने उनके पति को शराब पिलाने के बाद हाथ बांधकर पहले उसके साथ मारपीट की, बाद में लहन डालकर उसकी हत्या कर दी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed