फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   FIR against those who tried to kill by chasing with three vehicles

Nainital News: तीन वाहनों से पीछा कर मारने की कोशिश करने वालों पर प्राथमिकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
FIR against those who tried to kill by chasing with three vehicles
हल्द्वानी। पुरानी आईटीआई निवासी घनश्याम पंत को तीन वाहनों से पीछा कर मारने की कोशिश करने के आरोपी चार लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। तहरीर में घनश्याम पंत ने कहा कि वह भीमताल से आ रहे थे। शहर में भोटिया पड़ाव के पार तीन वाहनों में सवार लोग उसके वाहन के पीछे लग गए।
विज्ञापन

उनके पास तमंचा भी था। घनश्याम ने अपना वाहन सिंधी चौराहा से मंडी और इंद्रा नगर को मोड़ा तो भी वह पीछे लगे रहे। गौलापार रोड के रांग साइड से जाने के कारण घनश्याम का वाहन भी डिवाइडर से टकराया था। वहां से वह आईटीआई कैंपस में आकर वाहन खड़ा कर भाग गए।
विज्ञापन

वापस आए तो देखा तो वाहन के पीछे के शीशे में दो छेद थे। उनका कहना था कि इस पर गोली चलाई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शहर के भरतभूषण, विरेंद्र बोरा, मोनू पंडित और जीवन पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed