{"_id":"5a664f4b4f1c1b83268b5e54","slug":"find-disasters-and-find-historic-shutters","type":"story","status":"publish","title_hn":" हादसे रोको और हिस्ट्रीशीटरों को खोजो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे रोको और हिस्ट्रीशीटरों को खोजो
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की पुलिस को चुस्त दुरुस्त रखने के मकसद से एसएसपी ने लक्ष्य निर्धारित किए हैं। हादसा रोकने पर थानाध्यक्षों और चौकी प्रभारियों की काबिलियत तय होगी। वारंट तामील कराने के आधार पर उपनिरीक्षकों की चरित्र पंजिका तैयार होगी। थानाध्यक्षों को 27 हिस्ट्रीशीटरों को ढूंढने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
बहुद्देशीय भवन में सोमवार को अपराध समीक्षा के दौरान एसएसपी ने कहा कि नैनीताल कुमाऊं का गेटवे है। यहां अपराध नियंत्रण में है लेकिन देश के अन्य प्रांतों के लोग पर्यटन की दृष्टि से आते हैं। यदि वाहनों की गति पर पुलिस नियंत्रण पाने की कोशिश करे तो हादसे कम हो जाएंगे। इस मामले में थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों का दायित्व निर्धारित किया जाएगा। पुलिस अधिकारी इसी आधार पर चौकी या थाना प्रभारी की काबिलियत तय करेंगे।
विज्ञापन
हादसे किस प्रकार से कम हो सकते हैं, इस मामले में चेकिंग या अन्य आधार से मुआयना किया जाएगा। पुलिस 22 फरवरी तक यातायात माह मनाएगी। उन्होंने कहा कि अदालत से आए वारंट के तामील कराने के मामले में ढिलाई नहीं होनी चाहिए। वारंट तामील नहीं होने पर उपनिरीक्षकों की सीआर (चरित्र पंजीका) खराब हो सकती है। उन्होंने विवेचनाओं को भी जल्द पूरा करने की हिदायत दी गई। बैठक में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, एएसपी नैनीताल हरीशचंद्र सती, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल सहित जिले के थाना प्रभारी मौजूद थे।
विज्ञापन
कल से गणतंत्र दिवस को लेकर चेकिंग
एसएसपी का कहना है कि गणतंत्र दिवस पर अलर्ट जारी हो गया है। इस मामले में जिला पुलिस 24 जनवरी से होटल ढाबों और बेरियर पर चेकिंग शुरू करेगी। भीड़ भाड़ वाले रोडवेज और रेलवे स्टेशन की पुलिस सतर्कता से जांच करेगी।
निकाय चुनाव को लेकर कार्रवाई शुरू
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस को अभी से सतर्क किया गया है। चुनाव को शांति पूर्वक कराने के लिए पुलिस गुंडा गैंगस्टर और अन्य मामले में दागी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। चुनाव आयोग का निर्देश आने से पहले पुलिस दागी लोगों को चिन्हित करने की कोशिश करेगी।