फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Find biometric machine

सभी कालेजों, माध्यमिक स्कूलों में बायोमैट्रिक मशीन लगाएं

Fri, 23 Jan 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल Updated Fri, 23 Jan 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Find biometric machine

हाईकोर्ट ने डीएवी कालेज देहरादून सहित सभी कालेजों और माध्यमिक स्कूलों में बायोमैट्रिक मशीन लगाने के प्रदेश सरकार को निर्देश दिए हैं। पूर्व में डीएवी कालेज देहरादून में बायोमैट्रिक मशीन तोड़ने के मामले में डीआईजी कोर्ट में हुए पेश हुए थे।

विज्ञापन


डीआईजी ने कोर्ट में व्यक्तिगत शपथपत्र दायर कर कोर्ट को बताया था कि उन्होंने बायोमैट्रिक मशीन, सीसीटीवी एवं कंप्यूटर आदि में तोड़फोड़ करने वाले 30 लोगों के खिलाफ चार्जशीट निचली अदालत में पेश कर दी है।
विज्ञापन


वरिष्ठ न्यायमूर्ति वीके बिष्ट एवं न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की संयुक्त खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार पूर्व में दौलतराम सेमवाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि कालेजों में 180 दिन पढ़ाई के साथ अध्यापकों के लिए निर्धारित घंटे की पढ़ाई सुनिश्चित कराई जाए। पूर्व में कोर्ट ने इस प्रकरण में सभी कालेजों में अध्यापकों की उपस्थिति के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाने के आदेश पारित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के अनुपालन में डीएवी कालेज में बायोमैट्रिक मशीन लगाई गई थी। जिसे छात्रों और शिक्षकों ने तोड़ दिया था। पूर्व में सुनवाई के बाद कोर्ट ने कालेज प्रबंधन से पूछा था कि अगर वह बायोमैट्रिक व्यवस्था को सुचारु कराने में नाकाम है तो क्यों न न्यायालय वहां एक अधिकृत नियंत्रक अप्वाइंट कर दे या फिर इस कालेज को सरकार के अधीन दे दिया जाए। इस प्रकरण पर डीआईजी की ओर से अपना शपथपत्र दायर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed