{"_id":"685303d8d7ad122e8c042245","slug":"financial-help-will-be-given-for-helping-the-injured-in-a-road-accident-sp-city-haldwani-news-c-8-1-hld1044-583969-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने पर मिलेगी आर्थिक मदद : एसपी सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने पर मिलेगी आर्थिक मदद : एसपी सिटी
विज्ञापन
हल्द्वानी। कम्यूनिटी लाइजनिंग ग्रुप सीएलजी (सामुदायिक संपर्क समूह) के साथ मुखानी थाने में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बैठक की। उन्होंने जनता-पुलिस संवाद बढ़ाने और शांति व कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए आपसी सहयोग पर जोर दिया।
एसपी सिटी ने कहा कि गुड सेमेरिटन अच्छी योजना है। सड़क दुर्घटना होने पर घायल को अस्पताल ले जाने वाले को इस योजना के तहत आर्थिक मदद दी जाती है। नशाखोरी पर कहा कि सभी लोग अन्य को भी इस बारे में समझाएं। लोग, अपने बच्चों पर ध्यान दें। यदि उनकी दिनचर्या बदलती है तो उनकी काउंसलिंग करें। उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताएं। एसपी सिटी ने कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार के नशे की तस्करी हो तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाने में दें। महिला सुरक्षा, चोरी व अन्य आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पिकेट है। सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाहों पर नियंत्रण, साइबर व ऑनलाइन ठगी से बचाव के बारे में भी उन्होंने जागरूक किया। यातायात नियमों का पालन और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों (जैसे स्पोर्ट्स, वॉल पेंटिंग आदि) में जोड़ने के लिए जागरूक किया।