फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fencing: Girls from Haryana and Tamil Nadu won gold on the last day

तलवारबाजी : आखिरी दिन हरियाणा और तमिलनाडु की लड़कियों ने जीता स्वर्ण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Fencing: Girls from Haryana and Tamil Nadu won gold on the last day
राष्ट्रीय खेलों के तहत अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में टेट्राथलॉन प्रतियोगिता के दौरान तैराक - फोटो : samvad
हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों में बृहस्पतिवार को तलवारबाजी प्रतियोगिता का अंतिम दिन रहा। इस दौरान हरियाणा और तमिलनाडु की लड़कियों और सर्विसेज टीम के लड़कों के स्वर्ण पदक जीता। अंतिम दिन हरियाणा, मणिपुर और पंजाब के खाते में दो-दो पदक गए।
विज्ञापन


गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में नौ फरवरी से तलवारबाजी की प्रतियोगिता शुरू हुई थी। इसमें बृहस्पतिवार को एपि और फॉयल वर्ग में लड़कियों ने दम दिखाया। साबरे वर्ग में लड़कों ने भाग लिया। एपि महिला वर्ग में हरियाणा ने 45-30 से मणिपुर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। पंजाब और चंडीगढ को कांस्य पदक मिला। साबरे पुरुष वर्ग में सर्विसेज ने फाइनल में महाराष्ट्र को 45-37 से शिकस्त दी। इस श्रेणी में जम्मू-कश्मीर और पंजाब को कांस्य पदक मिला। फॉयल महिला वर्ग में तमिलनाडु ने हरियाणा को 45-28 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसमें मणिपुर और छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के विजेता
1. एपि महिला वर्ग
स्वर्ण पदक- हरियाणा
रजत पदक- मणिपुर
कांस्य पदक- पंजाब
कांस्य पदक- चंडीगढ
----

2. साबरे पुरुष वर्ग
स्वर्ण पदक- सर्विसेज
रजत पदक- महाराष्ट्र
कांस्य पदक- जम्मू और कश्मीर
कांस्य पदक- पंजाब
-------

3.फॉयल महिला वर्ग
स्वर्ण पदक- तमिलनाडु
रजत पदक- हरियाणा
कांस्य पदक- मणिपुर
कांस्य पदक- छत्तीसगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed