फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Female Ramlila will be seen on LED screen

Nainital News: एलईडी स्क्रीन पर दिखेगी महिला रामलीला

Sat, 30 Mar 2024 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 30 Mar 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Female Ramlila will be seen on LED screen
हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति शहर में दूसरी बार महिला रामलीला का आयोजन करने जा रही है। इस रामलीला में भगवान राम के बचपन से लेकर राजगद्दी तक होने वाले मंचन में हर पात्र का अभिनय महिलाएं करेंगी। शुक्रवार को रामपुर रोड स्थित एक निजी संस्थान में पत्रकारों से बात करते हुए पुनर्नवा महिला समिति की अध्यक्ष लता बोरा ने बताया कि एक से 11 अप्रैल तक आयोजित होने वाली महिला रामलीला को भव्य और सफल बनाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। रामलीला में पहली बार एलईडी पर रामलीला का मंचन दिखाया जाएगा। जिसके तहत रामलीला में पात्रों को मार्च माह से अभिनय के लिए तालीम कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि रामलीला का आयोजन एक अप्रैल से पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच में शाम पांच से आठ बजे तक होगा। जिसमें राम के किरदार में मानसी रावत और सीता की भूमिका तेजस्विनी निभाएंगी। वहीं रावण का किरदार नीतू रौतेला अदा करेंगी। अंतिम दिन पर रावण के पुतले को भी जलाया जाएगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष यशोदा रावत, सचिव शांति जीना, प्रसार सचिव कल्पना रावत, कोषाध्यक्ष जानकी पोखरिया, उप सचिव मंजू बनकोटी, रेखा रावत और किरण बिष्ट समेत कई सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed