Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   fear of leopards prevails from Okhalkanda to Naukuchiatal

Uk: ओखलकांडा से नौकुचियाताल तक तेंदुए का खौफ, दस दिन बाद भी पकड़ से दूर

Sat, 03 Jan 2026 08:38 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 03 Jan 2026 08:38 PM IST
सार

ओखलकांडा और धारी क्षेत्र में घूम रहा आदमखोर तेंदुआ दस दिन बीतने के बाद भी वन विभाग की पकड़ में नहीं आ सका है। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ओखलकांडा से लेकर नौकुचियाताल तक ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन
fear of leopards prevails from Okhalkanda to Naukuchiatal
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)।

विस्तार

नैनीताल जिले के ओखलकांडा और धारी में घूम रहा आदमखोर तेंदुआ दस दिन बाद भी वन विभाग की पकड़ में नहीं आ पाया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार लगी हुई है। ओखलकांडा और धारी क्षेत्र के ग्रामीणों में भय का माहौल बना है। वहीं तेंदुए की गुर्राहट और आबादी क्षेत्र में दिखने से लोग घरों से अकेले बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम ट्रैप कैमरों से तेंदुए की मूवमेंट का पता लगाने में जुटी हुई है। ट्रैंकुलाइज करने के लिए डॉक्टर भी लगे हैं। वहीं नौकुचियाताल के चनौती में शनिवार को डिप्टी रेंजर किशन भगत, जीवन रजवार ने वन कर्मियों के साथ गश्त कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान जितेंद्र चनौतिया और क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गादत्त पलड़िया ने बताया कि क्षेत्र में बाघ दिखने से लोगों में डर का माहौल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed