{"_id":"574351c64f1c1b612769072f","slug":"father-arrested-for-molesting-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से छेड़छाड़ में पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से छेड़छाड़ में पिता गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
Updated Tue, 24 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। ग्राम छोई में इंसानियत की हदें पार कर एक पिता ने बेटी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस को दर्ज कराए बयान में छोई पड़ाव निवासी एक युवती ने बताया कि उसका पिता लंबे समय से उसके साथ छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन
रविवार रात भी पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। आरोप है कि विरोध करने पर उसने बेटी, पत्नी को खूब पीटा। मां की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची एसआई पुनीता बलोदी आरोपी को कोतवाली ले आई। वहीं राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया बच्ची कक्षा 12वीं की छात्रा है। एसआई पुनीता बलोदी ने बताया आरोपी के खिलाफ पास्को अधिनियम के साथ ही आईपीसी की धारा 354, 504 में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन