{"_id":"682840164a3930a31c03c48e","slug":"father-and-daughter-die-after-consuming-poison-in-nainital-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: पिता और पुत्री ने खाया जहर, अस्पताल में दोनों की मौत; पोस्टमार्टम की तैयारी में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: पिता और पुत्री ने खाया जहर, अस्पताल में दोनों की मौत; पोस्टमार्टम की तैयारी में पुलिस
Sat, 17 May 2025 01:21 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 17 May 2025 01:21 PM IST
सार
नैनीताल शहर में पिता व पुत्री ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना से आसपास हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
नैनीताल में पिता और पुत्री ने खाया जहर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नैनीताल जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। नैनीताल शहर में पिता व पुत्री ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। घटना से आसपास हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी रोड बजून निवासी गोपाल दत्त जोशी (47) और उनकी पुत्री ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इसकी सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन