{"_id":"64ea5e6874069176160ed3b5","slug":"father-accused-of-sons-life-died-due-to-deteriorating-health-haldwani-news-c-337-1-ha11004-194-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बेटे की जान के आरोपी पिता की तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बेटे की जान के आरोपी पिता की तबीयत बिगड़ने से मौत
Sun, 27 Aug 2023 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। अपने बेटे की चाकू से गोदकर जान लेने वाले आरोपी की हल्द्वानी जेल में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया था।
लालपुर सितारगंज निवासी सलविंदर सिंह (65) ने 17 अगस्त को मामूली विवाद में अपने बेटे दलजीत सिंह (35) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपी को 18 अगस्त को हल्द्वानी जेल लाया गया था। जेल में आने के बाद सलविंदर सिंह की तबीयत खराब हो गई। साथ ही वह मानसिक तौर पर भी परेशान चल रहा था। ज्यादा तबीयत बिगड़ने लगी तो उसे इलाज के लिए 24 अगस्त को एसटीएच में भर्ती कराया गया। वहां भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
नशे का आदी था आरोपी
हल्द्वानी। हल्द्वानी उपकारागार से जुड़े सूत्रों से जानकारी मिली कि सलविंदर सिंह नशे का भी आदी था। गिरफ्तार होने के बाद उसे नशे करने को नहीं मिल रहा था। साथ ही वह मानसिक तौर पर भी परेशान रहने लगा। इस वजह से उसकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे का कहना है कि आरोपी अपने बेटे की हत्या करने के जुर्म में हल्द्वानी उपकारागार में बंद किया था। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था।