फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fastag stalled for 12 hours in roadways buses

रोडवेज बसों में 12 घंटे तक फास्टैग ठप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fastag stalled for 12 hours in roadways buses
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के फास्टैग के 12 घंटे तक काम न करने से रोडवेज बसों को टोल प्लाजा में डबल भुगतान करना पड़ा। फास्टैग में रिचार्ज नहीं होने से यह दिक्कत हुई है। इस कारण परिवहन निगम को एक दिन में लाखों का घाटा हुआ है। हालांकि अधिकारी तकनीकी दिक्कत बता रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड परिवहन निगम मुख्यालय के अधिकारियों की लापरवाही के चलते फास्टैग में भुगतान शेष न होने के कारण मंगलवार देर रात 11 बजे से बुधवार सुबह साढ़े 11 बजे तक काम करना बंद कर दिया। इस वजह से कुमाऊं मंडल की 100 से ज्यादा बसों के कंडेक्टरों को हर टोल प्लाजा में नकद दोगुना राशि जमा करनी पड़ी। इस कारण कुमाऊं मंडल को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इधर, फास्टैग के रिचार्ज न होने से टोल प्लाजा में कई जगह बसें जाम में फंस गईं, जिससे चालक-परिचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह 11.30 बजे बाद फास्टैग के काम करने से आला अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उधर, रोडवेज के विभिन्न संगठनों के कर्मचारी नेताओं ने कहा है कि परिवहन निगम को हुए घाटे की भरपाई आखिर किससे पूरी की जाएगी। उन्होंने इसके लिए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed