फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fast bowler Devendra dismissed the former captain of the Indian cricket team on the very first ball

Uk: रोहित का गोल्डन डक, देंवेंद्र ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को पहली ही गेंद पर किया आउट

Fri, 26 Dec 2025 08:01 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: गायत्री जोशी Updated Fri, 26 Dec 2025 08:01 PM IST
सार

वन क्रिकेट के इतिहास में तीन बार दो सौ से अधिक रनों की पारी खेलने वाले भारत के पूर्व कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा का विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ फ्लाप शो रहा।

विज्ञापन
Fast bowler Devendra dismissed the former captain of the Indian cricket team on the very first ball
बागेश्वर के तेज गेंदबाज देवेंद्र सिंह बोरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन क्रिकेट के इतिहास में तीन बार दो सौ से अधिक रनों की पारी खेलने वाले भारत के पूर्व कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा का विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ फ्लाप शो रहा। उत्तराखंड के तेज गेंदबाज देवेंद्र सिंह बोरा ने उन्हें पहली ही गेंद पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बागेश्वर के गेंदबाज की तूफानी रफ्तार ने रोहित के बल्ले से निकलने वाली रनों की सुनामी के शोर को शून्य पर थाम दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुंबई के खिलाफ मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। अपना तीसरा मैच खेल रहे बागेश्वर के छतीना गांव निवासी 25 वर्ष के देवेंद्र बोरा ने पहली ही गेंद पर इस सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा मैच खेल रहे रोहित को गोल्डन डक पर आउट कर दिया। पहले मैच में 18 चौकों और नौ छक्कों की बदौलत 164.89 के स्ट्राइक रेट से 155 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले रोहित ने देवेंद्र की शॉर्ट बॉल पर पुल शॉट खेला जिसे डीप स्क्वायर लेग पर बागेश्वर के ही जगमोहन नागरकोटी ने लपक लिया। देवेंद्र लिस्ट-ए क्रिकेट में अब तक उत्तराखंड के लिए दो मैच खेलकर चार विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन


मैच में नॉटआउट रही जगमोहन और देवेंद्र की जोड़ी
हल्द्वानी। मुंबई की टीम में रोहित शर्मा के आउट होने के बावजूद 331 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। उत्तराखंड की टीम 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 280 रन ही बना सकी। अंत में बागेश्वर के देवेंद्र और जगमोहन की जोड़ी नॉटआउट रही। जगमोहन ने 15 गेंद में 13 और देवेंद्र ने नौ गेंद में छह रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीएल में लिए थे 10 विकेट
उत्तराखंड के क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव सुरेश सिंह सोनियाल ने बताया कि देवेंद्र सिंह बोरा दो वर्षों से उत्तराखंड सीनियर टीम का हिस्सा हैं। वर्ष 2024 में घरेलू कॅरिअर की शुरुआत करने वाले देवेंद्र सिंह बोरा ने देहरादून में पुडुचेरी के खिलाफ अपना पहला रणजी ट्रॉफी मैच खेला। उन्होंने उत्तराखंड प्रीमियर लीग में छह मैचों में 10 विकेट लिए थे। उनके पिता बलवंत सिंह बोरा किसान और मां नीमा बोरा गृहिणी हैं। उनका एक भाई संदीप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed