फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers staged strike due to late start of crushing session of the mill

Nainital News: मिल का पेराई सत्र देर से शुरू होने पर किसानों ने दिया धरना

Mon, 04 Dec 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 04 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged strike due to late start of crushing session of the mill
किच्छा। चीनी मिल का पेराई सत्र देरी से शुरू करने का आरोप लगाते हुए गन्ना किसानों ने चीनी मिल के ईडी के कार्यालय के सामने धरना दिया। आरोप लगाया कि मिल देरी से शुरू होने के कारण किसानों की गेंहू की फसल की बोआई प्रभावित हो रही है। मिल के ईडी त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बुधवार को मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन करेगें।
विज्ञापन

सोमवार सुबह किसान नेता सुरेश पपनेजा, कांग्रेस नेता संजीव कुमार सिंह, गणेश उपाध्याय समेत क्षेत्र के कई किसानों ने मिल के अधिशासी निदेशक के कार्यालय के गेट पर धरना शुरू कर दिया। इनका आरोप था कि पेराई सत्र देरी से शुरू किए जाने के कारण गेंहू की बोआई प्रभावित हो रही है। सुरेश पपनेजा ने कहा कि क्षेत्र के किसान गन्ने की आपूर्ति करने के बाद खाली जमीन पर गेंहू की फसल बोते हैं लेकिन पेराई सत्र में देरी से गेंहू की उपज प्रभावित होती है।
विज्ञापन

धरने की सूचना पर पहुंचे मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने किसानों को बताया कि मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ बुधवार को होगा। शुक्रवार से सही ढंग से मिल चालू हो जाएगी। बलदेव सिंह, बलवंत सिंह, सतवीर सिंह, दलीप सिंह बिष्ट, अंग्रेज सिंह, मो. ताहिर, केदार दानू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed