फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmer's life saved when he punched leopard's jaw

Nainital News: तेंदुए के जबड़े पर मुक्का मारा तो बची किसान की जान

Mon, 27 May 2024 05:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 27 May 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer's life saved when he punched leopard's jaw
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के भवानीपुर पंजाबी में घात लगाए बैठे तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान ने तेंदुए से संघर्ष किया और तेंदुए के जबड़े पर मुक्का जड़ दिया जिस पर तेंदुआ मौके से भाग गया। तेंदुए के हमले में घायल किसान को रामनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

भवानीपुर पंजाबी निवासी किसान दारा सिंह (46) पुत्र गुरदयाल सिंह ने बताया कि वह खेत पर काम करके देर शाम करीब पौने सात बजे घर लौट रहा था। जब वह घर से महज 500 मीटर की दूरी पर था, तभी पुलिया पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए ने हमला करते ही उसके सीधे हाथ में काट लिया लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और तेंदुए के जबड़े पर जोर से मुक्का मारा। किसान ने बताया कि जबड़े पर मुक्का लगते ही तेंदुआ मौके से भाग गया। मामले की सूचना परिजनों को दी जिस पर वह किसान को लेकर रामनगर अस्पताल पहुंचे। किसान के सीधे हाथ पर तेंदुए के काटने और गर्दन पर नाखून के निशान हैं। आमपोखरा रेंज के रेंजर पूरन सिंह खनायत ने बताया कि मौके पर गश्त पर बढ़ा दी गई। पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed