{"_id":"67a907db66e850b4a403479f","slug":"farmers-given-training-in-mushroom-and-silence-rearing-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-105915-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: किसानों को मशरूम, मौन पालन का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: किसानों को मशरूम, मौन पालन का दिया प्रशिक्षण
Mon, 10 Feb 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। राजकीय उद्यान रामनगर कार्यालय में रविवार को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ओर से आत्मा योजनांतर्गत उपोष्ण फल-पौधों के उत्पादन, मशरूम उत्पादन तथा मौन पालन संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिमोत्थान सोसायटी और कोरोमंडल कंपनी की ओर से अवनी इंटरप्राइजेज देहरादून ने सहयोग किया।
मुख्य उद्यान अधिकारी डाॅ. रजनीश सिंह की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों, विषय विशेषज्ञों, प्रगतिशील कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक कुमाऊं मंडल डाॅ. ब्रजेश गुप्ता ने आम, लीची, अमरूद आदि फलाें के उत्पादन, उनकी प्रमुख कीट और उनके नियंत्रण की जानकारी दी। वहां प्रशिक्षण अधिकारी गगन पंत, पर्यवेक्षक भवानी शंकर, श्वेतांशु चतुर्वेदी, बलवीर कंबोज, दीप चंद्र बेलवाल, कमल किशोर जोशी आदि थे। संवाद