फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmers Festival -2015

कृषक महोत्सव के जरिए किसानों की समस्या होगी हल

Wed, 06 May 2015 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 06 May 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
Farmers Festival -2015

किसानोें को खेती की नई तकनीक एवं तमाम जानकारियां देने के लिए खरीफ  कृषक महोत्सव-2015 का आयोजन किया जा रहा है। नैनीताल जिले में 14 मई तक होने वाले इस महोत्सव के शुभारंभ पर विकास खंड हल्द्वानी प्रांगण में वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश, अध्यक्ष जिला पंचायत सुमित्रा प्रसाद तथा ब्लाक प्रमुख भोलादत्त भट्ट ने विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जिले की 44 न्याय पंचायतों में किसान महोत्सव के दौरान किसानों से जुडे़ विभागों के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों को भी भेजा गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के खेत पर ही मृदा परीक्षण कर उन्हें मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन बीडी शर्मा ने किया।
विज्ञापन


प्रगतिशील किसानों का सम्मान
वित्तमंत्री द्वारा जनपद के प्रगतिशील किसान विजयपाल सिंह सैनी, गोविंद बल्लभ पलड़िया, चंदन सिंह लटवाल, उमेश चंद्र पांडे, नारायण सिंह को 25-25 हजार की राशि देकर किसान भूषण पुरस्कार एवं दस हजार की राशि देकर 25 किसानों को किसान श्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनी भी लगाई गई
विकास खंड परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई गई, इसमें उपकरण, बीज का प्रदर्शन के साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों के लिए आयोजित गोष्ठी में उन्नत खेती के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed