{"_id":"64e90e4aacc2c04b61090638","slug":"farmers-came-on-the-road-with-the-soil-of-the-fields-haldwani-news-c-337-1-shld1032-146-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: खेतों की मिट्टी लेकर सड़क पर उतरे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: खेतों की मिट्टी लेकर सड़क पर उतरे किसान
विज्ञापन
हल्द्वानी में किसानों द्वारा रेरा के खिलाफ निकाली जा रही रैली में शामिल किसान। संवाद
हल्द्वानी। रेरा के खिलाफ किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह से लगातार आंदोलित किसान शुक्रवार को अपने खेतों की मिट्टी लेकर सड़कों पर उतर आए। युवा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले उन्होंने नगर निगम से उत्थान मंच हीरानगर स्थित गोलज्यू मंदिर तक आक्रोश रैली निकाली। फिर गोलज्यू मंदिर में न्याय की गुहार लगाई। इस बीच उन्होंने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई। साथ ही जिला प्रशासन और विकास प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की।
सुबह 11 बजे नगर निगम के बाहर हुई सभा में किसान नेता बलजीत सिंह ने कहा कि उनका आंदोलन गैर राजनीतिक है। जिन किसानों के पास छोटी जोत है, वे रेरा के नियमों को कैसे पूरा करेंगे। अगर नियम माने तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा और नियम तोड़े तो प्राधिकरण का डंडा चलेगा। कहा कि टि्वन सिटी के नाम पर गौलापार के किसानों को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन किसान डरने वालों में नहीं है। किसान खेतों की मिट्टी लेकर आए हैं और न्याय के देवता गोलज्यू से गुहार लगा रहे हैं।
कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने कहा कि दो दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट और प्राधिकरण सचिव ने 20 भूखंड देखे, लेकिन कहीं भी 35 फीट से ज्यादा चौड़ी जमीन नहीं मिली। प्रशासन को छोटे किसानों की बात समझ ही नहीं आती। उन्होंने कानून बनाकर डराओ न उनको, रह लो तुम भी अब हद पर, आईना हमने दिखाया था तुमको गाजीपुर के बार्डर पर कविता सुनाकर उत्साह भरा।
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने कहा कि किसान रेरा के खिलाफ नहीं है, लेकिन रेरा के जो प्रावधान विकास प्राधिकरण लागू कर रहा है, वे उसके खिलाफ हैं। जिला प्रशासन को भी भौगोलिक परिस्थितियों को समझना चाहिए। कहा कि अभी तो आंदोलन की शुरुआत है। यह आंदोलन और लंबा चलेगा। इसमें उन्हें सभी पार्टियों का समर्थन हासिल है। सभा को अर्जुन बिष्ट, हरेंद्र बोरा, नीरज रैक्वाल, इंद्रपाल आर्या, ललित आर्या, रामसिंह नगरकोटी, संध्या डालाकोटी आदि ने भी संबोधित किया।
दो घंटे तक भाषण के बाद किसानों ने आक्रोश रैली निकाली और हीरानगर स्थित गोलज्यू मंदिर पहुंचे। किसानों ने गोलज्यू की जयकार करते हुए खेतों से लाई मिट्टी के साथ पूजा की। उन्होंने प्राधिकरण और जिला प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना भी की और फिर गमलों में मिट्टी डालकर उनमें फूलों के पौधे रोपे।
इस दौरान हेमंत जोशी, हेमंत बिष्ट, हरीश पलड़िया, सुरेश चंद्र, प्रदीप पौडियाल, मनोज पौडियाल, किरन डालाकोटी, संजय डालाकोटी, हेम बेलवाल, मनोज डालाकोटी, रवि मेहरा, जीवन चम्याल समेत विभिन्न जगहों से पहुंचे काफी किसान मौजूद रहे।किसानों के आंदोलन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाल हरेंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
सीएम से मिलेगा प्रतिनिधि मंडल
हल्द्वानी। रेरा से जुड़ी मांगों आदि को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी से हल्द्वानी के लोगों का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को मिलेगा। विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि सीएम से वार्ता कर प्रतिनिधिमंडल का मिलने का समय तय किया गया है। उम्मीद है कि जो भी मांग है, उसे लेकर सकारात्मक हल निकलेगा। माई सिटी रिपोर्टर
आज की बैठक पर है किसानों की निगाह
हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी और युवा किसान संघर्ष समिति संयोजक ललित जोशी ने बताया कि शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री रेरा को लेकर जो बैठक लेने वाले हैं, किसानों को अब उनके फैसले का इंतजार है। किसान उम्मीद करते हैं कि सीएम जमीनी हकीकत समझते हुए प्राधिकरण के बेतुके नियमों को संशोधित करने के लिए आदेशित करेंगे। उसके बाद ही किसान आगे की रणनीति के बारे में निर्णय लेंगे।
हल्दूचौड़ में भी किया प्रदर्शन
हल्दूचौड़। यहां बरेली रोड पर क्षेत्र के किसानाें ने रेरा के नियमों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि रेरा के नियमों से किसानों को जमीन बेचने में काफी दिक्कत हो रही है। कहा कि रेरा के प्रावधान लागू हुए तो जमीन के रेट काफी बढ़ जाएंगे। कई प्रावधान अव्यवहारिक होने से वर्तमान में रेरा प्रासंगिक नहीं है और इसे संशोधित किया जाना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, कैलाश बमेठा, भाष्कर भट्ट, सुंदर मलवाल, योगेश महतोलिया, संजय कबडवाल, नवीन दुम्का, देवेन्द्र बमेठा, ललित दुम्का, दया बमेठा आदि थे।