फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Farmer's body found hanging from a tree

Nainital News: किसान का शव पेड़ से लटका मिला

Wed, 21 Jan 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 21 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from a tree
किच्छा। रुद्रपुर के ग्राम भमरौला निवासी किसान का शव रुद्रपुर रोड पर हाईवे से अंदर एक पेड़ पर लटका मिला। मृतक घर से सोमवार को नानकमत्ता जाने की बात कहकर निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के हाईवे से लगभग 500 मीटर अंदर एक सड़क किनारे पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दरऊ पुलिस चौकी से एसआई पवन जोशी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त ग्राम भमरौला बिगवाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी दलविंदर सिंह उर्फ बब्बू (55) पुत्र सुखचैन सिंह के रूप में की। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि दलविंदर खेती बाड़ी के अलावा दूध बिक्री करते थे। परिवार में तीन भाई और पत्नी के अलावा 13 साल की एक पुत्री है। बताया जा रहा है कि वे सोमवार घर से पूर्वाह्न 11 बजे नानकमत्ता जाने की बात कह कर निकले थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed