फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   fan current death

Nainital News: फर्राटा पंखे में करंट आने से महिला की मौत

Thu, 29 Jun 2023 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 29 Jun 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
fan current death
माया
लालकुआं। बिंदुखत्ता के पुरानाखत्ता में घर पर फर्राटा पंखा शिफ्ट करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत हो गई। घटना से घर में मातम पसरा है।
विज्ञापन



बुधवार को पुरानाखत्ता निवासी लक्ष्मण खत्री की पत्नी माया (55) बारिश में भीगा फर्राटा पंखा घर के अंदर रख रही थीं। पंखा छूते ही उन्हें करंट लग गया और वह अचेत होकर जमीन पर गिर गईं। वहां से गुजर रहे भतीजे ने महिला को जमीन पर पड़ा देखकर शोर मचाया। परिजन उन्हें आनन-फानन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने माया को मृत घोषित कर दिया। महिला की दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है जबकि बेटा विनोद अविवाहित है। पति लक्ष्मण जनरल स्टोर और टेंट हाउस चलाते हैं। महिला का मायका लालकुआं वार्ड नंबर दो में है। वह कांग्रेसी नेता पूरन सिंह रजवार की छोटी बहन थीं। विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों को मौके पर भेजकर घटना की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed