फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Famous theater artist Zahoor Alam will receive Sangeet Natak Akademi Award

Nainital News: प्रसिद्ध रंगकर्मी जहूर आलम को मिलेगा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Thu, 29 Feb 2024 03:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 29 Feb 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Famous theater artist Zahoor Alam will receive Sangeet Natak Akademi Award
नैनीताल। प्रसिद्ध रंगकर्मी और नाट्य संस्था युगमंच के संस्थापक सदस्यों में से एक जहूर आलम को संगीत नाटक अकादमी वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह सम्मान उन्हें नाट्य विधा में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए छह मार्च को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से दिया जाएगा। इस मौके पर उन्हें अंगवस्त्र, ताम्रपत्र एवं एक लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की जाएगी।
विज्ञापन

नाट्य संस्था युगमंच की पूर्व कलाकार लता तिवाड़ी और उनके पति संजय पांडे को संयुक्त रूप से युवा श्रेणी का उस्ताद बिसमिल्ला खान सम्मान दिया जाएगा। उन्हें यह सम्मान पारंपरिक लोक संगीत एवं नृत्य के लिए मिलेगा। नैनीताल में ही पले बढ़े संतूर वादक पार्थो राय चौधरी को भी संतूर वादन में सम्मान मिला है। लोक संगीत के क्षेत्र में संगीत नाटक अकादमी सम्मान राकेश भट्ट को मिला है। सभी को समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। जहूर आलम का कहना है कि यह सम्मान उनके लिए माता-पिता का आशीर्वाद, पत्नी मुन्नी का सहयोग समेत सभी रंगकर्मी साथियों के स्नेह का प्रतीक है। उन्हें यह सम्मान मिलने पर नगर में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


जहूर आलम की उपलब्धियां
नैनीताल। 1955 में जन्मे जहूर आलम की उच्च शिक्षा डीएसबी से हुई। 50 वर्षों तक रंगकर्मी के रूप में कार्य कर रहे जहूर आलम को विभिन्न मंचों पर सम्मान मिले। उत्तराखंड साहित्य एवं कला परिषद के सदस्य व उपाध्यक्ष रहे जहूर आलम राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली के भारत रंग महोत्सव में अंतर राष्ट्रीय स्क्रीनिंग कमेटी की सदस्य भी रहे। उन्हें मोहन उप्रेती लोक सम्मान, कलश कलाश्री, उत्तराखंड शोध संस्थान सम्मान समेत प्रदेश स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं। नाट्य संस्था युगमंच के माध्यम से वह कई शहरों में नाटकों को प्रदर्शित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed