फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Family trapped in Pilibhit, thieves stole jewelery and cash

पीलीभीत में फंसा परिवार, चोरों ने जेवरात और नगदी उड़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Family trapped in Pilibhit, thieves stole jewelery and cash
हल्द्वानी के इंदिरा नगर छोटी रोड क्षेत्र में चोरों द्वारा खंगाला गया सामान। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। लॉकडाउन के कारण कार चालक का परिवार पीलीभीत में फंसा है। इधर चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़कर 60 हजार रुपये और जेवरात समेट लिए। वारदात कर्फ्यूग्रस्त बनभूलपुरा क्षेत्र के इंदिरानगर छोटी रोड पर हुई। सीसीटीवी फुटेज में दो युवकों के धुंधले चेहरे दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

इंदिरानगर छोटी रोड निवासी सरताज मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है। मां की तबियत खराब होने पर वह 20 मार्च को मकान में ताला लगाकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव चला गया। मकान की देखभाल छोटी रोड में रहने वाले उसके साले महताब और उसके परिवार के लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार की रात महताब अपनी स्कूटी बहनोई के वहां खड़ी करने के बाद अपने घर चला आया। सोमवार को स्कूटी लेने के लिए पहुंचा तो मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देख दंग रह गया। अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि करीब 60 हजार रुपये, आधा किलो चांदी के जेवरात और सोने के जेवरात चुराए गए हैं। बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed