फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Family and regional people will sit on indefinite strike from today till the murder of Sun, Raj opens

सूरज हत्याकांड, राज खुलने तक परिजन और क्षेत्रीय लोग आज से अनिश्चितकालीन धरना देंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Family and regional people will sit on indefinite strike from today till the murder of Sun, Raj opens
protest1.jpg
लालकुआं (नैनीताल)। सूरज हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से नाराज परिजनों ने शुक्रवार को उनके साथ आए लोगों के साथ आईटीबीपी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। परिजनों ने कहा कि मामले का खुलासा नहीं होने तक वह लोगों के साथ आईटीपीबी द्वार पर शनिवार सुबह से अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन

सूरज सक्सेना की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नहीं हो पाया है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल से अनुमति लेकर सूरज के विसरे को फोरेंसिक जांच के लिए रुद्रपुर लैब भेज दिया है। जहां से एक सप्ताह बाद सूरज की मौत के कारण का पता चलने की उम्मीद है। वहीं, पुलिस ने शुक्रवार को भी कई क्षेत्रों में जांच की। साथ ही सूरज के साथ भर्ती के लिए आए युवकों से पूछताछ की, लेकिन स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार की दोपहर बाद सूरज के परिजन कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से सूरज हत्याकांड के संबंध में जानकारी ली। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से नाराज परिजन आईटीबीपी के मुख्य द्वार पर नारेबाजी करने लगे। लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद सूरज के भाई गोविंद सक्सेना ने कहा कि सूरज को न्याय दिलाने के लिए उसके परिजन एवं साथी शनिवार सुबह 11 बजे से आईटीबीपी के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में गोविंद सक्सेना, कन्हैया सक्सेना, राज सिंह, सुच्चा, गुरविंदर सिंह, निखिल मित्तल, संदीप सिंह, अंशु, कृपाल सिंह, दीपू पांडे, राधा कैलाश भट्ट, कमल दानू, सोनू सुयाल, ललित मेहता, मनोज भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed