फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Families living near drains still fear disaster in haldwani

तबाही के निशान: बारिश का पानी बह गया...लेकिन दहशत बरकरार, 50 से अधिक घरों में घुसा था मलबा; देखिए तस्वीरें

Sat, 13 Jul 2024 08:42 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 13 Jul 2024 08:42 AM IST
सार

हल्द्वानी के देवखड़ी और कलसिया नाले के उफान पर आने से 50 से अधिक घरों में बरसाती पानी और मलबा घुस गया था। कलसिया के किनारे रह रहे 10 से अधिक परिवारों ने रात में ही घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण ली थी। 

विज्ञापन
Families living near drains still fear disaster in haldwani
तबाही के निशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी के काठगोदाम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात हुई भारी बारिश के बाद देवखड़ी और कलसिया नाले के उफान पर आने से 50 से अधिक घरों में बरसाती पानी और मलबा घुस गया था। कलसिया के किनारे रह रहे 10 से अधिक परिवारों ने रात में ही घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण ली थी। रात के भयावह मंजर से अभी भी क्षेत्र में रह रहे लोग दहशत में हैं। प्रशासन की ओर से दोनों नालों की सफाई का काम कराने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं।

जानकारी के मुताबिक कलसिया नाले के उफान पर आने से नाले के दोनों ओर 50 से अधिक घरों में मलबा घुस गया और तेज बहाव में नाले के किनारे सिंचाई विभाग की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं दूसरी ओर गौला बैराज के पास स्थित संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बैराज के गेट में भी कई बोल्डर जमा हो गए हैं।

विज्ञापन

Families living near drains still fear disaster in haldwani
दहशत में लोग - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार ने देवखड़ी नाले और रकसिया नाले सहित चौफुला चौराहा, दमुवाढुंगा बंदोबस्ती और अन्य प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को नुकसान का आकलन कर 26 लोगों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करा दी गई है। जलभराव वाले मोहल्लों के साथ ही नहर और नालों की सफाई कराई जा रही है। देवखड़ी नाले में नगर निगम और चौफुला चौराहे पर सिंचाई विभाग की ओर से जेसीबी लगाकर सफाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि लालकुआं क्षेत्र में बहने वाला पानी जमरानी फीडर से आगे को जाए, इसके लिए तीन जेसीबी और पोकलेन के माध्यम से नहर की सफाई कराई जा रही है।

Families living near drains still fear disaster in haldwani
नाले उफान पर - फोटो : अमर उजाला

24 प्रभावितों को राहत राशि के चैक सौंपे
नैनीताल के एसडीएम प्रमोद कुमार ने राजस्व और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ कलसिया नाले से लोगों के घरों में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की रात आई आपदा में 24 लोगों के मकानों में मलबा घुस गया था। सभी प्रभावितों को आर्थिक सहायता के पांच-पांच हजार के चेक वितरित किए गए हैं। अन्य नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी समेत कानूनगो, पटवारी और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Families living near drains still fear disaster in haldwani
बारिश के बाद की तबाही - फोटो : अमर उजाला

बरसात में नदी, नालों और रपटों से दूर रहने की अपील
सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात देवखड़ी नाले के बहाव में बहे युवक की खोजबीन की जा रही है। बताया कि प्रशासन लगातार हर माध्यम से लोगों से अपील कर रहा है कि यदि बरसात हो तो नदी, नाले, रपटे, बहाव क्षेत्र और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

सांसद भट्ट ने बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली
सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों से देवखड़ी और कलसिया नाले से हुए नुकसान और नाले में बहे युवक के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी आपदा प्रभावितों की तत्काल मदद कराने के निर्देश दिए। सांसद भट्ट ने चकलुवा में क्षतिग्रस्त पुल को जल्द से जल्द ठीक कराने को भी कहा। सांसद ने लोगों से अपील की है कि बरसात के समय नदी, नाले, रपटे और जलभराव वाले स्थान से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed