फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fake liquor factory caught in Devalchaur

देवलचौड़ में पकड़ी गई नकली शराब की फैक्ट्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fake liquor factory caught in Devalchaur
हल्द्वानी पुलिस बहुउद्देशीय भवन में प्रेसवार्ता करके नकली शराब का कारोबार करने वाले पुलिस की गि - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले गिरोह के दो तस्करों को पकड़ा है। यह गिरोह केमिकल मिलाकर देसी शराब बनाता था। मौके से 13 पेटी शराब और अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

बहुद्देश्यीय भवन में रविवार को प्रभारी एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि देवलचौड़ बंदोबस्ती पंचायत घर क्षेत्र में एक घर में नकली शराब बनाई जा रही है। छापा मारा तो यहां शराब गते की पेटियों में पैक हो रही थी। कुछ बोतलों पर आबकारी विभाग के स्टीकर भी चिपके थे। आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट मौके पर पहुंचे तो स्टीकर नकली पाए गए। 8 पीएम की बोतलों में गुलाब मार्का शराब को मिलावट कर भरा गया था। मौके से रघुवीर सिंह उर्फ सन्नी (35) निवासी दुर्गा कालोनी गौजाजाली, अंकित गुप्ता (19) निवासी धानमिल दुर्गा कालोनी और विपिन मौर्य निवासी धानमिल को पकड़ा गया। पता चला कि तीनों अपने साथियों के साथ दो माह से शराब के धंधे से जुड़े हैं। उनके साथ आरिफ निवासी उजाला नगर शामिल था, जो मौके से भाग गया। चारों मंडी, गौरापड़ाव, तीनपानी, देवलचौड़, गन्ना सेंटर और बेलबाबा के आसपास के क्षेत्र में नकली को असली शराब के तौर बेचते थे। चारों ने 7000 रुपये महीने के किराये पर कमरा भी लिया था। स्टीकर और बोतलों के लेवल बाजपुर निवासी सुखदेव लाकर देता था। प्रभारी एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि शराब में मिलावट करने के लिए जो केमिकल मिलाया जाता था वह खुली मार्केट में नहीं मिलता है। पुलिस ने सुखदेव और आरिफ की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ये सामान बरामद
हल्द्वानी। 8 पीएम लेबल की 13 पेटी नकली शराब (624 पव्वे ), 84 पव्वे बाजपुर गुलाब मार्का, 10 खाली पव्वे, 10 पव्वों के ढक्कन, एक बाल्टी, 1 मग, 1 केमिकल की बोतल, कीप, सूजा, पेचकस, 14 खाली पेटियां, स्टीकर चिट रोल जिन पर उत्तराखण्ड आबकारी एफएल 2020 अंकित है, यूके 4एम-9770 कार, यूके 4एक्स 4768 स्कूटी, यूके 6जी-8125 फोर्ड फियेस्टा बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पेटी नकली शराब के साथ पकड़ा
हल्द्वानी। पुलिस ने राहुल कुमार निवासी मोटाहल्दू, सोनू यादव निवासी मोतीनगर लालकुआ, लालमन मौर्य निवासी जीतपुर नेगी, सोनू दिवाकर निवासी धानमिल , सूरज सक्सेना निवासी अलकनंदा मंदिर बरेली को चार पेटी नकली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। चारों दो-तीन माह से मंडी, टीपीनगर क्षेत्र में नकली शराब बेच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed