{"_id":"4e3ba172adc90dbda3352b16afbb3aad","slug":"fake-ids-are-available-at-sim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी पर बिक रहे सिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आईडी पर बिक रहे सिम
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Thu, 21 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
फर्जी आईडी पर ऊंचे दामों में सिम बेचने की शिकायत पर शहर की पुलिस सक्रिय हो गई है। एसएसपी सेंथिल अबुदई के निर्देश पर कोतवाली और बनभूलपुरा पुलिस ने छापा मारकर 330 सिम कब्जे में लिए।
विज्ञापन
साथ ही मुकदमा दर्ज कर शेष 570 बरामद सिम की जांच कर रही है। एसओजी और थाने की पुलिस सिम के बाबत महिला सहित छह लोगों से पूछताछ कर रही है। पुुलिस को आशंका है कि फर्जी आईडी के सिम का प्रयोग असामाजिक तत्व और अपराधी धड़ल्ले से कर रहे हैं। पुलिस को ऐसे हालात में अपराधियों को पकड़ने में मुश्किल पेश आ रही है।
विज्ञापन
एसएसआई इंदर सिंह राणा के नेतृत्व में मंगलपड़ाव पुलिस ने अब्दुल्ला बिल्डिंग स्थित मोबाइल की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान पता चला कि एक आईडी पर कई सिम बेचे गए है। फर्जी आईडी पर सिम 250 रुपये में बेचे गए हैं। पुलिस ने 640 सिम और कागजात कब्जे में लिए। साथ ही महिला और उसके दो कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना इस मामले में निजी सिम कंपनियों से भी लिखित जवाब मांगा जाएगा। इसी प्रकार बनभूलपुरा थानाध्यक्ष पीसी बृजवाल ने रेलवे बाजार और उजाला नगर में छापा मारकर तीन लोगों को हिरासत में लिया। यहां 260 सिम कब्जे में लिए गए हैं। जांच में एसओजी टीम को भी शामिल किया गया है।