फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fake customer liquor seized

Nainital News: फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा, हत्थे चढ़ी शराब

Sun, 02 Jul 2023 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 02 Jul 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fake customer liquor seized
हल्द्वानी के ट्रांस्फोर्ट नगर में अवैध रूप से बेची जा रही शराब के ​विरूद्ध छापेमारी करती सिटी म
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने यातायात नगर में एक घंटे की रेकी के बाद दुकान से अंग्रेजी और देसी शराब के 188 पव्वे पकड़े हैं। दुकान को सील कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह यातायात नगर का निरीक्षण कर रही थी। तभी कुछ संदिग्ध लोग सिटी मजिस्ट्रेट के आगे-पीछे बाइक से घूम रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह कुछ देर बात यातायात नगर स्थित अपने कार्यालय में आ गई। उन्होंने एक व्यक्ति को पैसे देकर शराब खरीदने के लिए भेजा। जब वह व्यक्ति शराब लेकर पहुंचा तो उसने दुकान के बारे में बता दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह दुकान में पहुंची ही थी कि संबंधित दुकान स्वामी ताला लगाकर फरार हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने जब दुकान सील करने की धमकी दी तो एक घंटे बाद दुकान स्वामी पहुंचा। दुकान का ताला खोलने के बाद तलाशी में विदेशी और देसी शराब के 188 पव्वे पाए गए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक तेजवानी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। दुकान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed