फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fake appointment letter sent

वन विभाग में नियुक्ति के लिए 18 हजार मांगे

Mon, 14 Aug 2017 02:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Mon, 14 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
Fake appointment letter sent
फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। बेरोजगार युवाओं से मोटी रकम वसूलने के लिए ठगों ने अब वन महकमे में चौकीदार पद पर नियुक्ति को लेकर फर्जी पत्र भेजे हैं। इसमें नौकरी देने के लिए सिक्योरिटी के रूप में 18 हजार रुपये की मांग की गई है। नियुक्ति पत्र में 26.5 हजार रुपये वेतन देने की बात भी कही गई है। शहर निवासी ठेकेदार मनोज तिवारी को स्पीडपोस्ट से एक नियुक्ति पत्र मिला, जिसमें 2045 तक उनका चयन वन विभाग में स्थायी चौकीदार पद पर होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


उनसे नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सिक्योरिटी के रूप में 18 हजार रुपये जमा करने की बात कही गई है। जो रिटायरमेंट के समय वापस करने का दावा किया है। तिवारी का कहना है कि उन्होंने न तो किसी भर्ती के लिए आवेदन किया है और न ही इस पद की कोई परीक्षा दी है। उनका कहना है कि उनको तब संदेह हुआ जब केंद्र सरकार के कर्मचारी के रूप में उत्तराखंड वन विभाग में नियुक्ति की बात कही गई और संबंधित पत्र प्रधान वन विभाग चंडीगढ़ से जारी किया गया।
विज्ञापन


इसी प्रकार पिछले दिनों भारतीय खुफिया विभाग में फर्जी नियुक्ति के पत्र भी युवाओं को भेजे गए थे, जिनमें नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल होने के लिए 25 हजार रुपये की मांग की गई थी और किसी अन्य को बताने के लिए मना किया गया था। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि ये नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी पत्र है, कोई भी ऐसे पत्रो को झांसे में न आएं और इसकी सूचना तुरंत कोतवाली में दें। वन विभाग पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी के वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि विभाग में चौकीदार का पद समाप्त हो गया है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed