{"_id":"69681b17cabc1e5598801098002b2cc6","slug":"faith-is-the-philosophy-of-reverence-inundation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" श्रद्धा के सैलाब ने किया आस्था से दर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के सैलाब ने किया आस्था से दर्शन
अमर उजाला/ब्यूरो/ भवाली (नैनीताल)।
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन को सोमवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। प्रतिष्ठा दिवस पर बाबा के जयकारों से कैंची धाम गुंजायमान रहा।
विज्ञापन
कैंची धाम में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपहर बाद यातायात व्यवस्था को वन-वे किया। मंदिर ट्रस्ट, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दिनभर मेले की व्यवस्थाएं बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
हर साल 15 जून को प्रतिष्ठा दिवस पर कैंची धाम में देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शनों को पहुंचते हैं।
सोमवार सुबह साढ़े छह बजे मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शंख, घंटा और ढोल नगाड़ों के साथ बाबा नीब करौरी महाराज को माल पुए का भोग लगाया।
विज्ञापन
इसके बाद आठ बजे से मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति दी गई। वहीं, श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम तड़के पांच बजे से शुरू हो गया था। सुबह ही एनएच के दोनों ओर श्रद्धालुओं की दो-दो किमी लंबी लाइन लग चुकी थी।
मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में मालपुए बांटे गए। सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे। दोपहर होते-होते बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे।
मंदिर ट्रस्ट, पुलिस प्रशासन और राजस्व पुलिस ने दोपहर दो बजे तक 75 हजार श्रद्धालुओं के मंदिर में पहुंचने की पुष्टि कर दी थी। उसके बाद भी श्रद्धालुओं के आने का क्रम देर शाम तक बना रहा।
देर शाम तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु मंदिर में पहुंच चुके थे। शाम तक एनएच के दोनों ओर दर्शनों के लिए कई किमी. लंबी लाइन लगी रही।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर ट्रस्ट ने मुख्य द्वार के दोनों ओर दो-दो किमी तक कारपेट बिछाई थी। वहीं जीप और टैक्सियों के अलावा परिवहन निगम ने एक दर्जन से अधिक अतिरिक्त बसें कैंची धाम के लिए लगाई थीं।
वाहनों की पार्किंग के लिए हरतपा मार्ग में और दुपहिया वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था वन विश्राम गृह के पास की गई थी।
अल्मोड़ा की ओर से आने वाले बड़े वाहन पनीराम ढाबे के पास और भवाली की ओर से आने वाले वाहन वन विभाग की पुरानी चौकी के पास श्रद्धालुओं को छोड़ रहे थे।
मेले की व्यवस्थाओं को बनाने में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अलावा डीएम दीपक रावत, एसएसपी सेंथिल अबुदई, एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान, एसडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया, सीओ बचन सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद्र पांडा, ट्रस्ट प्रबंधक विनोद जोशी, तहसीलदार दामोदर पांडे, नितेश डागर समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी दिनभर लगे रहे।