{"_id":"6990c3266a8ea30864088414","slug":"fagotsav-will-begin-on-23rd-with-womens-holi-and-swang-discussion-on-success-nainital-news-c-238-1-ntl1003-122718-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: महिला होली एवं स्वांग से 23 को शुरू होगा फागोत्सव, सफलता पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: महिला होली एवं स्वांग से 23 को शुरू होगा फागोत्सव, सफलता पर चर्चा
विज्ञापन
नैनीताल। धार्मिक संस्था श्री राम सेवक सभा की बैठक में फागोत्सव पर चर्चा की गई। सभा भवन में हुई बैठक में फागोत्सव के तहत 23 फरवरी से चार मार्च होने वाले कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। महासचिव जगदीश बवाड़ी ने बताया कि 23 फरवरी को महिला होली जुलूस एवं स्वांग होगा। इसकी शुरूआत तल्लीताल नयना देवी मंदिर से होगी। 23 और 24 फरवरी को सभा भवन के प्रांगण में महिला दलों की प्रस्तुति, 25 फरवरी को महिला होली, 26 फरवरी को स्वर्गीय नवीन लाल साह की स्मृति में स्कूली बच्चे प्रस्तुति देंगे।
उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को रंग धारण चीर बंधन एवं आंवल एकादशी, 28 फरवरी को स्वर्गीय लेफ्टिनेंट अंशुमन नयाल की स्मृति में बाल कलाकारों की प्रस्तुति, पुरुष होली होगी। एक मार्च को होली एकल गायन स्वर्गीय चंद्रशेखर साह की स्मृति में होगा जबकि दो मार्च को होली रंग जुलूस तथा चीर दहन होगा। चार मार्च को सभा भवन में होली आशीष कार्यक्रम होगा। महासचिव ने बताया कि होली जुलूस व स्वांग में प्रथम, द्वितीय पुरस्कार दिए जाएंगे। फागोत्सव में कुर्मांचल बैंक की ओर से प्रायोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता भी होगी। मनोज साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संरक्षक घनश्याम लाल साह, गिरीश जोशी, मुकेश जोशी,अशोक साह, विमल चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, विमल साह, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र बजेठा आदि मौजूद रहे।
...