फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Facebook war broke out between MLA Ram Singh Kaida and former block chief Lakhan Singh Negi on election issue

Bhimtal News: राम-लाखन ने चलाए बयानों के बाण, विधायक कैड़ा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नेगी के बीच छिड़ा फेसबुक वॉर

Mon, 18 Aug 2025 11:45 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 18 Aug 2025 11:45 AM IST
सार

चुनाव प्रकरण पर भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी की ओर से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर दोनों की ओर से की गई बयानबाजी के बाद लोगों में तमाम चर्चाएं रहीं।

विज्ञापन
Facebook war broke out between MLA Ram Singh Kaida and former block chief Lakhan Singh Negi on election issue
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष के विवादित चुनाव के बाद से जिले में राजनीति गरमा गई है। रविवार को भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी की ओर से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए की गई टिप्पणी का वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर दोनों की ओर से की गई बयानबाजी के बाद लोगों में तमाम चर्चाएं रहीं।

विज्ञापन


कांग्रेस ने अपराधी की पत्नी को दिया टिकट
भीमताल के विधायक कैड़ा ने सोशल मीडिया पर वीडियो के जरिये पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी की ओर से मुख्यमंत्री के लिए इस्तेमाल अभद्र भाषा की निंदा की। कैड़ा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने एक ऐसे प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार बनाया है जिसके पति पर जिले भर में विभिन्न धाराओं में गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। कैड़ा कहते हुए नजर आ रहे हैं कि लाखन एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। इसके बावजूद ऐसे व्यक्ति के साथ कांग्रेस खड़ी है। कैड़ा ने वीडियो के माध्यम से शासन-प्रशासन से सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए की गई अभद्रता पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


2027 में विधायक का टिकट भी गया
विधायक कैड़ा की ओर से की गई टिप्पणी पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। लाखन वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि अभी तो भाजपा ने विधायक की पत्नी का ब्लॉक प्रमुख का टिकट काटा है। 2027 में भाजपा विधायक का भी टिकट काटने जा रही है। नेगी यह भी कह रहे हैं कि कैड़ा ने उनके विधानसभा क्षेत्र से लापता जिला पंचायत सदस्यों और उनके परिजनों का हाल-चाल तक नहीं जाना और ना ही चिंता व्यक्त की। नेगी बोले, वह होटल नहीं बना रहे, क्षेत्र के बच्चों के लिए विद्यालय बनवा रहे हैं। कहा कि मेरा सब कुछ छीन लो लेकिन टैलेंट नहीं छीन पाओगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed